समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद के रिक्त सीट पर हो रहे उप चुनाव में भागीदारी के लिए पूर्व सांसद की पुत्री व जिला पंचायत सदस्य कीर्ति कोल को प्रत्याशी बनाया है। कीर्ति कोल इससे पहले विधान सभा चुनाव में छानबे सीट से पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं। उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
सपा प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि अहमद हसन के निधन से लखनऊ में विधान परिषद की सीट रिक्त हुई है। जिस पर होने वाले उप चुनाव के लिए पार्टी मुखिया ने पूर्व सांसद स्व. भाई लाल कोल की पुत्री जिला पंचायत सदस्य कीर्ति कोल को समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद उपचुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है। एक अगस्त को वे लखनऊ में नामांकन करेंगी। कोल समाज के लोगों पार्टी से जोड़े रखने लिए कीर्तिको विधान परिषद का उम्मीदवार बनाया गया है। कीर्ति के पिता स्व. भाई लाल कोल राबर्ट्सगंज सीट से सांसद और छानबे विधानसभा के विधायक रह चुके हैं। पचोखर गांव निवासी भाईलाल कोल 2012 में सपा के सिंबल पर विधायक बने थे। उनकी मौत होने पर पुत्री कीर्ति को समाजवादी पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में छानबे सीट से प्रत्याशी बनाया था। वे विधानसभा चुनाव में भाजपा - अपनादल गठबंधन प्रत्याशी राहुल कोल पराजित हुई थीं। बीए की डिग्री हासिल कर उन्होंने बीएड पढ़ाई पूरी की। उसके बाद पिता की विरासत संभालने के लिए कीर्ति कोल राजनीति में सक्रिय हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने