उतरौला (बलरामपुर)
समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत बुधवार को पूर्व सपा प्रत्याशी हसीब खान के नेतृत्व तथा निवर्तमान जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा के देखरेख में में उतरौला के अंबेडकर चौराहे पर स्थित सपा नेता रामदयाल यादव के कार्यालय पर कैंप लगाकर लोगों को सपा की सदस्यता दिलाई गई। 
    इस दौरान दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही पुराने सपाइयों को गांव व नगर में अधिक से अधिक लोगों को समाजवादी से जोड़ने के लिए वार्ड व ग्राम सभा वार जिम्मेदारी दी गई।
पूर्व सपा प्रत्याशी हसीब खान ने कहा कि किसी व्यक्ति विशेष, सांसद, विधायक, मंत्री का कार्यकर्ता ना बन कर सिर्फ समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता बने। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सिपाही बनकर पार्टी को मजबूत करें।
निवर्तमान जिला सचिव मलिक एजाज़ अहमद ने कहा कि समाजवादी पार्टी का सदस्य भर्ती अभियान पूरे प्रदेश में जोर-शोर से चल रहा है। इसी क्रम में आज उतरौला में कैंप लगाकर आसपास के युवाओं को समाजवादी पार्टी से जोड़ने का काम किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी सदस्यता अभियान को और व्यापक बनाने के लिए इस तरह के कैंपों का गांव-गांव आयोजन करेगी। 
जिला पंचायत सदस्य रामदयाल यादव ने कहा कि वर्ष 2027 तक सदस्यता का नवीनीकरण किया जाएगा और पार्टी से नए सदस्य जोड़े जाएंगे। सदस्यता अभियान के लिए विधायक लालजी वर्मा को जिला प्रभारी नियुक्त किया है। इसके उपरांत पार्टी पदाधिकारियों ने घर घर जाकर सदस्यता अभियान चलाकर सदस्य बनाए।
इस मौके पर डॉ सल्लू रायनी, मोहम्मद अबरार, मोहम्मद शरीफ उर्फ बीरे, मोहम्मद हनीफ, शमीम खान, मोहम्मद समी, अशफाक, अल्ताफ, हरिश्चंद्र यादव, तालीम हुसैन, शकील, फरमान, झिनकन यादव, कृष्ण कुमार यादव, हीरालाल यादव, नागर दादा, सुरेश यादव  रहे।



असग़र अली
उतरौला

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने