ब्यूरो चीफ विकाश कुमार निषाद की रिपोर्ट

अंबेडकर नगर ÷ प्रदेश शासन के निर्देश पर सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की स्थलीय निरीक्षण कर उससे रूबरू होने आए प्रदेश शासन के गन्ना विकास एवम चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने जनपद मुख्यालय स्थित न्यू सर्किट हाउस में पूर्व जिलाध्यक्ष,विधान परिषद सदस्य,पूर्व विधायक एवं पूर्व प्रत्याशियों,भाजपा जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष गण की बैठक कर उनकी समस्याओं और संगठन के कार्यों की जानकारी ली।
          भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक को सम्बोधित करते हुए गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने गांव,गरीब और किसान के कल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारा है।उन्होंने कहा कि हम सब बहुत सौभाग्य शाली हैं कि हमे दुनिया के सबसे लोक प्रिय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के लोक प्रिय मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में हमें कार्य करने का अवसर मिला हैं। उन्होंने कहा कि जनपद के जनता की जो समस्या भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उपलब्ध कराया गया है उसके समाधान के लिए वह स्वयं प्रयास करेंगे तथा मुख्य मंत्री जी को भी अवगत करवाने जा कार्य करेंगे।
          भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी का स्वागत बुके भेंट कर किया।डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि के साथ साथ बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों,भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन का कार्य करते हुए जनता की समस्याओं का समाधान कराने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं वह बधाई के पात्र हैं।  
            न्यू सर्किट हाउस में मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी के साथ बैठक में मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,जिलापंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, भारती सिंह,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,सुभाष राय,चेयर मैन सरिता गुप्ता,पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,शिव नायक वर्मा,रमा शंकर सिंह,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,रमेश चंद्र गुप्ता,रफत एजाज,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,डाक्टर रजनीश सिंह,जिला महामंत्री सुरेश कन्नौजिया,अमरेंद्र कांत सिंह,जिला मंत्री संजय सिंह,चंद्रिका प्रसाद,दीपक तिवारी,विनय पाण्डेय,शिव पूजन राजभर,पंकज वर्मा,सुनील पासवान,इंद्रेश निषाद,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,बजरंगी पाठक,रिंकल सिंह रघुवंशी,आकाश वर्मा,राम किशोर राजभर, डाक्टर विनोद कुमार, मनीष मिश्र,शाश्वत मिश्र,अरविंद सिंह डिंपू,मण्डल अध्यक्ष संजीव मिश्र,अमरजीत मौर्य,दिलीप तिवारी,कुलदीप सिंह,अनुराग जायसवाल,महेंद्र प्रताप वर्मा,पंकज प्रजापति,रणंजय सिंह,अनिल वर्मा,हरि दर्शन राजभर,सुनील गुप्ता,राजा राम मौर्य,सुग्रीव कन्नौजिया,अभिषेक निषाद,ज्ञानेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

खबर एवं विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें। मो.न.9838550303,8112931792

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने