आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सोमवार सुबह नौ बजे बनारस 52 सेकंड के लिए थम सा गया। शहर के तमाम चौराहों पर 8.59 बजे रेड सिग्नल हो गया। सायरन बजाकर पूरे शहर के एलईडी और माइक पर अनाउंसमेंट किया गया। इसके बाद  सभी चौराहों पर एक साथ राष्ट्रगान की धुन बजी।
इसका प्रसारण एलईडी स्क्रीन, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम के जरिए किया गया। बनारस के लोगों ने जिम्मेदार नागरिक की जिम्मेदारी निभाते हुए अपने कदमों को रोक लिया और सावधान होकर जन गण मन...गया।  राष्ट्रगान खत्म होने के बाद मां भारती और वीर सपूतों के जयकारे लगे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने