थाना उमरीबेगमगंज में हुई चोरी की घटनाओ का खुलासा 03 शातिर चोर गिरफ्तार, भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत चोरी की घटनाओं के खुलासे व अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
 उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 01.08.2022 को थाना उमरीबेगमगंज व एस0ओ0जी0 की सयुक्त टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 03 शातिर चोरो अभियुक्त 01. वंशी पुत्र नन्हू 02. अजय पुत्र छब्बू 03. लल्लन पुत्र रामफल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से थाना उमरीबेगमगंज व थाना तरबगंज क्षेत्र में हुई चोरियों का माल बरामद किया गया। उक्त चोरो का एक संगठित गिरोह है जो जनपद गोण्डा में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। उक्त अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
01. वंशी पुत्र नन्हू निवासी विशुन तिवारी पुरवा बेल्सर तरबगंज जनपद गोण्डा
02. अजय पुत्र छब्बू निवासी रघुबर पुरवा बेल्सर तरबगंज जनपद गोण्डा
03. लल्लन पुत्र रामफल निवासी विशन तिवारी पुरवा तरबगंज जनपद गोण्डा

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-147/22 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-148/22 धारा 4/25 आर्मस एक्ट थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।

अनावरित अभियोगः-
01. मु0अ0सं0-28/22 धारा 457/380 भादवि थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-144/22 धारा 457/380 भादवि थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।
03. मु0अ0सं0 - 43/22 धारा 457/380 भादवि थाना तरबगंज जनपद गोण्डा। 

बरामदगीः-
01. 10 अदद गैस सिलेण्डर
02. 01 अदद ज्वेलरी सेट रोज गोल्ड आर्टीफिशियल
03. 01 अदद ज्वेलरी सेट रोल गोल्ड आर्टीफिशियल मय चूडियाँ
04. 04 अदद मोबाइल सेट
05. 01 अदद लैपटाप 
06. 538 अदद निपुल स्टील व प्लम्बरिंग फिटिगं समान 
07. 06 अदद कन्शील्ड पीतल 
08. 3 अदद किर्लोस्कर पम्पिंग सेट
09. 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 02 अदद कारतूस 315 बोर
10. 01 अदद चाकू। 

गिरफ्तार कर्ता टीमः-
थानाध्यक्ष मुकेश पाण्डेय मय टीम थाना उमरीबेगमगंज गोण्डा।
प्रभारी एस0ओ0जी0 अमीत कुमार मय टीम जनपद गोण्डा।

UP Police Akash Tomar IPS
Gonda se Ramkumar Shukla ki report 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने