हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक

बलरामपुर । आजादी के ७५ वें वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पूरे देश में व्यापक तैयारियां चल रही है भारतीय जनता पार्टी जनपद बलरामपुर द्वारा भी इस अभियान को सफल बनाने को लेकर पार्टी कार्यालय पर जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक आहूत की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने पूरे जनपद के सभी संगठनात्मक मंडलों और बूथों तक तिरंगा फहराने को लेकर सभी चर्चा करते हुए कहा कि आजादी के ७५ वें वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर पर तिरंगा लगाया जायेगा ।यह हम सभी देशवासियों के लिए गौरव का क्षण होगा पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों,  पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इसमें अपना योगदान देते हुए अभियान को सफल बनाना है।  पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान एक महत्वपूर्ण अभियान है देश की आजादी के पीछे एक लम्बा और संघर्ष पूर्ण इतिहास रहा है उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यापक सोच का नतीजा है कि पूरे देश में १५ अगस्त को हर घर पर तिरंगा लगाया जायेगा। तिरंगा हम सभी देशवासियों का गौरव है पूरे श्रद्धा भाव से हमें हर घर तिरंगा अभियान में लगना है। बैठक में जनपद के ग्रामों और बूथों तक तिरंगा लगवाने और तिरंगा पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। 
इस अवसर पर  प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू , तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, डॉ अजय सिंह पिंकू, ब्लाक प्रमुख राकेश तिवारी, महिपाल चौधरी, शक्ति सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता  अनूप चंद्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, जिला महामंत्री बिंदू विश्वकर्मा, विष्णु देव गुप्ता, जिला मंत्री अवधेश त्रिपाठी, राम प्रसाद सिंह, शिव कुमार द्विवेदी , शिव प्रसाद यादव, संदीप उपाध्याय उपस्थित रहे ।


उमेश चन्द्र तिवारी
हिन्दीसंवाद न्यूज़

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने