बलरामपुर/जनपद में मानसूनी वर्षा न होने से जहां किसानों की हालत खराब हैं वहीं सूखे की स्थिति से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होता दिखाई दे रहा है।
  सूखे जैसे हालातो के चलते किसानों ने अपने खेतों में धान रोपाई का कार्य बंद कर दिया है।
 धान के बेडन खेतों में ही सूख रहे हैं किसान किसी तरह गन्ने की नकदी फसल बचाने के लिए परेशान हैं। लगातार सप्ताह में एक पानी गन्ने के लिए भी बेहद आवश्यक हो गया है।
मोदी सरकार के बहुचर्चित सरयू नहर परियोजना से किसानों को कोई खास लाभ मिलता नही दिखाई दे रहा है जिन छेत्रो में नहर के कूले खुल गए हैं वहां के आसपास के किसानों की फसलें बर्बाद हो गयी हैं वहीं अन्य ओर फसलें बुरी तरह सूख रहीं हैं।
मौसम विभाग वर्षा की बातें जरूर बता रहा है लेकिन ऐसा सूखा काफी दिनों बाद विकराल रूप लेता दिख रहा है।
हिन्दीसंवाद न्यूज़
बलरामपुर

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने