*◆ कुक्षी जिला की बनाने की मनोकामना : दूसरा अभिषेक नर्मदा तट बोधवाड़ा प्राचीन देवप्रतिलिंग शिव का किया*

*◆ संभावित कुक्षी जिला क्षेत्र के 12 स्थानों पर करेंगे अभिषेक, 18 जुलाई को नर्मदा तट धरमराय में तीसरा अभिषेक करेंगे*

*कुक्षी।* भगवान शिव की आराधना के पावन पर्व श्रावण माह में अति प्राचीन श्री देवप्रतिलिंग शिव मंदिर नर्मदा तट बोधवाड़ा में अभिषेक किया गया। जन कल्याण को दृष्टिगत रखते हुए गैर-राजनीतिक जनहित मंच "जनादेश सरकार" प्रमुख सोमेश्वर पाटीदार ने 12 अभिषेक करने के संकल्प में आज पहला अभिषेक किया।
सोमेश्वर पाटीदार ने बताया कि, माँ गायत्री नर्मदा की कृपा से कुक्षी को जिला बनाने की मनोकामना को लेकर पं. मयूर शर्मा द्वारा विधिवत दूसरा अभिषेक प्राचीन शिव का करवाया गया। संभावित कुक्षी जिला क्षेत्र के विभिन्न 12 स्थानों पर पंडित द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर अभिषेक करवाया जायेगा।
दिनांक: 14 जुलाई 2022 से 10 अगस्त 2022 तक प्रत्येक सोमवार सहित विशेष तिथि दिवस को यह जनकल्याणकारी अभिषेक नर्मदा जल, दूध, गन्ना रस, सरसो तेल, भांग, घी सहित अलग-अलग अभिषेक किये जायेंगे। कोलगांव-लोणी नदी तट श्री बरूड़ेश्वर महादेव मंदिर में 12 वां सहस्त्रधारा अभिषेक किया जायेगा।
कुक्षी जिला बनाने के जनकल्याणकारी संकल्प के अब तक सहभागी रहे साथी व संभावित कुक्षी जिला क्षेत्र की समस्त धर्मप्रेमी व जनहितैषी जनता आरती व प्रसादी का लाभ लेने हेतु सादर आमंत्रित है।

*तीसरा अभिषेक 18 जुलाई को नर्मदा तट धरमराय में करेंगे*

पाटीदार ने बताया कि, श्रावण मास के पहले दिन पहला अभिषेक प्राचीन श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर कचहरी चौक कुक्षी में करने के पश्चात दूसरा अभिषेक दिनांक: 16 जुलाई शनिवार- संकष्टी गणेश चतुर्थी के दिन भव्य प्राचीन श्री देवप्रतिलिंग शिव मंदिर नर्मदा तट बोधवाड़ा में हुआ।
तीसरा अभिषेक 18 जुलाई सोमवार को नर्मदा तट धरमराय में प्राचीन शिव मंदिर में करेंगे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने