अंबेडकर नगर ÷ आजादी का अमृत महोत्सव देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा धूम धाम से मना रही है।भारत की आजादी का राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा 11अगस्त से 17 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम करने जा रही है। जिसके कुशल सम्पादन के लिए बृहस्पतिवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी की आध्यक्षता और जिला प्रभारी क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह की उपस्थिति में भाजपा जिला पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि,मोर्चा जिलाध्यक्ष/महामंत्री,प्रकोष्ठ/विभाग जिला संयोजक और मण्डल अध्यक्ष/प्रभारी,अभियान प्रमुख गण की बैठक कर कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार किया गया।
          बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता देश हित और सम्मान के लिए सदैव प्रण प्राण से जुट कर किसी भी तरह का त्याग और बलिदान के लिए समर्पित भाव से तैयार रहते हैं।देश की सम्मान और उसका हित भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सर्वोपरि है।उन्होंने कहा कि देश से प्रेम करने वाले हर व्यक्ति को अपने घरों पर सर्व स्पर्शी,सर्व व्यापी और सर्व ग्राही राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराना चाहिए।प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी की महत्वपूर्ण अभियान हर घर तिरंगा देश की आजादी के सेनानियों को समर्पित है।
       भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्देशित प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात सुनने के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान पर बूथ समिति की बैठक,महापुरुषों के मूर्तियों की साफ सफाई और माल्यार्पण,वार्डों में प्रभात फेरी,शक्ति केंद्र में बैठक और जिला केंद्र के शहजादपुर की संघतिया नका से पटेल नगर तिराहा तक 2 किलो मीटर विशाल तिरंगा यात्रा 10 अगस्त को 11 बजे से निकाला जायेगा।उन्होंने कहा कि भारत को आज़ादी दिलाने में देश के जिन स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों को न्यौछावर किया था उनकी सम्मान में भाजपा की केंद्र सरकार और संगठन द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव में अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।बैठक का संचालन जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह ने किया।
             बैठक में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,चेयर मैन सरिता गुप्ता,पूर्व विधायक सुभाष राय,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,सुमन पाण्डेय,रफत एजाज, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,डाक्टर रजनीश सिंह,रमेश चंद्र गुप्ता,संतोष कुशवाहा,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल देव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,विनय पाण्डेय,दीपक तिवारी,पंकज वर्मा,सुनील पासवान,शाश्वत मिश्र,विकास मोदनवाल,कपिल देव तिवारी,आकाश वर्मा,बजरंगी पाठक,डॉo विनोद कुमार,रिंकल सिंह,अंजू पाण्डेय,राम किशोर राजभर,चंदन गौड़,सुधांशु त्रिपाठी,प्रकाश चंद्र शुक्ल,शिव पूजन वर्मा,के के मिश्र,सुरेश गुप्ता,विजय नरायन शुक्ल,दीपक तिवारी,अभिमन्यु अग्रहरि,संजय तिवारी,अनुराग त्रिपाठी,भरत शुक्ल,रमेश यादव,अमित पाण्डेय,आदर्श चौधरी,काजी नजमुल हुदा,अनन्त राम मिश्र,योगेंद्र मिश्र,शशांक सिंह पालीवाल सहित मंडलों के अध्यक्ष गण उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने