बूथ सशक्तिकरण से संबंधित विषयों पर भाजपाईयों ने बैठक की

     
            गिरजा शंकर विद्यार्थी ब्यूरों 
अम्बेडकरनगर, 28 जून। भारतीय जनता पार्टी  अपने कार्यक्रमों को करते हुए निचले स्तर तक अपने संगठन को मजबूत करने के साथ साथ मतदाताओं की दृष्टि से बूथ समिति को भी सुदृढ़ करने का काम कर रही है।
          मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी के निर्देशन में बूथ सशक्तिकरण से संबंधित बिंदुओं पर विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय ने विधान सभा अकबरपुर के जम्मेदार कार्यकर्ताओं की कार्यशाला आयोजित कर बूथ सशक्तिकरण से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षित किया।
      बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि बूथ की ग्रेडिंग,बूथ की कमजोरी का कारण,सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की सूची और उनसे संपर्क कर योजनाओं के बारे में जानकारी दिया जाना ही बूथ सशक्तिकरण अभियान के प्रमुख करणीय कार्य हैं।जिसे शत प्रतिशत पूर्ण करना हम सब की जिम्मेदारी है। 
         कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की दृष्टि से सबसे मजबूत निचले स्तर की बूथ समिति की मजबूती ही चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।इस लिए संगठन की दृष्टि से उसे मजबूत किया जाना चाहिए।संगठन के आधार स्तंभ बूथ समिति को हर प्रकार से मजबूत करना प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
         जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला में प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री/बूथ सशक्तिकरण अभियान जिला संयोजक दिलीप पटेल देव,भाजपा नेता राजेश सिंह बबलू, जिला सह कार्यालय प्रभारी अरविंद सिंह डिंपू,अशोक चौधरी,रघुनंदन राजभर,ज्ञान कुमार मोदनवाल,नवनीत मद्धेशिया आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने