मुख्यमंत्री कल 01 जुलाई, 2022 को संचारी रोगों की प्रभावी

रोकथाम हेतु जनपद गोरखपुर से प्रदेशव्यापी संचारी
रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ करेंगे

यह अभियान राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर प्रारम्भ किया जा रहा

लखनऊ: 30 जून, 2022

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कल 01 जुलाई, 2022 को संचारी रोगों की प्रभावी रोकथाम हेतु जनपद गोरखपुर से प्रदेशव्यापी संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ करेंगे। यह अभियान राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर प्रारम्भ किया जा रहा है। ज्ञातव्य है कि प्रत्येक वर्ष 01 जुलाई को कुशल चिकित्सक, प्रख्यात स्वाधीनता सेनानी एवं राजनेता डॉ0 बी0सी0 रॉय की जयन्ती एवं पुण्य तिथि पर देश में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। यह जानकारी आज यहां राज्य सरकार के प्रवक्ता ने दी।
---------

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने