राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नरेन्द्र कश्यप ने लखनऊ के संकेत राजकीय मूकबधिर विद्यालय का किया निरीक्षण

दिव्यांगजनों हेतु संचालित कालेजो एवं विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाय

मंत्री जी ने स्मार्ट क्लास में छात्र-छात्राओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से रंगो की दी जा रही जानकारी को देखा

पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने ममता राजकीय मानसिक मंदित (बालिका) विद्यालय के निर्माणाधीन भवन का किया निरीक्षण

लखनऊः 05  मई, 2022

दिव्यांगजनों हेतु संचालित कालेजो एवं विद्यालयों में पढ़ने वालें छात्र-छात्राओं की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाय। छात्र-छात्राओं को पढ़ाये जाने वाले विषयों की किताबें भी समय से उन्हें उपलब्ध करायी जाय, जिससे कि समय से सभी विषयों की पढ़ाई पूर्ण करायी जा सके। यह बातें प्रदेश के  पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नरेन्द्र कश्यप ने राजकीय मूकबधिर विद्यालय के निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजन छात्र-छात्राओँ को शिक्षित करने के लिए स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालक व बालिका इण्टर कालेज, संकेत राजकीय मूकबधिर विद्यालय, प्रयास राजकीय शारीरिक रूप अक्षम बालक विद्यालय आदि संचालित किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि इसी तरह प्रदेश सरकार राजकीय (दृष्टिहीन कर्मशाला) कौशल विकास केन्द्र के माध्यम से दिव्यांगजन छात्र-छात्राओं को विभिन्न ट्रेडों का कौशल का प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार एवं रोजगार से जोड़ने का कार्य कर रही है।
मंत्री श्री नरेन्द्र कश्यप आज लखनऊ मोहान रोड़ स्थित संकेत राजकीय मूकबधिर विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण के दौरान विद्यालय में चल रहे शिक्षण कार्य को देखा। वे सर्वप्रथम गणित विषय की पढ़ाई कर रहे छात्रों की कक्षा मे पहुंचे, जहां पर उन्होंने अध्यापक से बच्चों को किस विषय की पढ़ाई करायी जा रही है, इसकी विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अध्यापक से कितने छात्र पढ़ने आ रहे है इसकी जानकारी ली गयी। उन्होंने उपस्थिति पंजीका को मंगवाकर विस्तारपूर्वक देखा। उन्होंने दिव्यांगजन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगजन छात्र-छात्रों को शिक्षित करने की मंशा के अनुरूप विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाय। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में विषय से सम्बन्धित किताबें समय से उपलब्ध रहे।
मंत्री जी इसके बाद मंत्री जी पाठ्य सहगामी क्रियाकलाप कक्ष का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां पर उन्होंने कक्ष में रखे विभिन्न प्रकार के विषयों पर तैयार किये गये सामग्रियों को देखा। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि पाठ्य सहगामी क्रियाकलाप कक्ष को साफ-सुथरा किया जाय तथा छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के बाद पाठ्य सहगामी क्रियाकलाप कक्ष में लाने का कार्य किया जाय। उन्होने कहा कि कक्ष में रखी विभिन्न प्रकार के विषयों पर तैयार किये गये साम्रगियों को दिखाकर उसके बारे में जानकारी दी जाय। इसके बाद मंत्री जी कम्प्यूटर कक्ष का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां पर छात्र-छात्रायें कम्प्यूटर पर टाइपिंग कर रहे थे। मंत्री जी एक-एक करके टाइपिंग कर रहे छात्र-छात्राओं के पास जाकर क्या टाइप कर रहे को गंभीरता से देखा। उन्होंने टाइपिंग सिखा रहे ट्रेनर को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक छात्र-छात्राओं के पास जाकर वह क्या टाइप कर रहे है उसको देखकर सही करवाने का कार्य करे। इसके बाद विद्यालय परिसर में चल रही स्मार्ट क्लास का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां पर मंत्री जी ने छात्र-छात्राओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से रंगो की दी जा रही जानकारी को देखा। इसके बाद विद्यालय के महिला एवं पुरूष के लिए बने प्रसाधन(शौचालय) का निरीक्षण किया। उन्होंने शौचालयों का नियमित रूप से साफ-सफाई रखने के निर्देश दिये।
मंत्री श्री नरेन्द्र कश्यप इसके बाद ममता राजकीय मानसिक मंदित (बालिका) विद्यालय के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने विद्यालय को तैयार कर रहे अधिकारियों से विद्यालय तथा छात्रावास की जानकारी ली। उन्होंने छात्रावास में तैयार किये गये कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों से सम्बन्धित कार्यों को पूरी पारदर्शिता, गुणवत्ता व समयबद्ध रूप से पूरा किया जाय। इसके बाद उन्होंने विद्यालय में ही निदेशक दिव्यांगजन एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अन्य अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक भी की। जिसमें उन्होंने विभाग द्वारा संचालित की जा रही योजनाओ तथा निर्माण कार्यों की जानकारी ली।
इस अवसर पर श्री सत्य प्रकाश पटेल, निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0, श्री अमित कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, श्री रोहित सिंह, संयुक्त निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग व श्री मधुरेन्द्र कुमार पर्वत, उपनिदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, लखनऊ मण्डल उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने