सराहनीय कार्य- जौनपुर।
 दिनांक 06.05.2022
जौनपुर। जनपद की कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने एवं अपराध/अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, श्री अजय साहनी के निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान चलाया गया, जिसके अन्तर्गत समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में जनपद के थानों द्वारा कार्यवाही करते हुए कुल  03 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिसका थानावार विवरण निम्न है:-

थाना शाहगंज पुलिस द्वारा 01 वारंटी-
थाना शाहगंज पुलिस द्वारा एक वारंटी अभियुक्त अमित उर्फ सोनू पुत्र विजय प्रकाश नि0 पक्का पोखरा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर सम्बन्धित मु0नं0 163/2015 धारा 302/394/411 भादवि को गिरफ्तार किया गया। 
*थाना बरसठी पुलिस द्वारा 01 वारंटी-* 
थाना बरसठी पुलिस द्वारा एक वारंटी अभियुक्त मो0 सलीस पुत्र शौकत अली निवासी घनापुर थाना बरसठी जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया।
*थाना मुगराबादशाहपुर पुलिस द्वारा 01 वारंटी-* 
थाना मुगराबादशाहपुर पुलिस द्वारा एक वांरटी अभियुक्त राम आसरे यादव पुत्र कृष्णलाल यादव ग्राम नारायणडीह थाना मुं0बादशाहपुर जौनपुर सम्बन्धित मु0नं0 808/21 धारा 323/504 भादवि को गिरफ्तार किया गया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने