मुख्यमंत्री ने जनपद सहारनपुर में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने
की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

जिला प्रशासन के अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचकर
अन्दर फंसे लोगों को सकुशल निकालने तथा दुर्घटना में
घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश

जिलाधिकारी को दुर्घटना के कारणों
की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश

लखनऊ: 07 मई, 2022

   उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद सहारनपुर में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचकर अन्दर फंसे लोगों को सकुशल निकालने तथा दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारी को दुर्घटना के कारणों की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
------

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने