अयोध्या।
सपा के दिव्यांग नेता पंडित समरजीत का केंद्र सरकार के खिलाफ व्यंग्यात्मक विरोध।पेट्रोल डीजल के दामों में भारी वृद्धि को लेकर किया व्यंगात्मक विरोध।शहर के पेट्रोल टंकी पर तेल भरवाने आए लोगों को बांटा लड्डू। प्रधानमंत्री को दी व्यंगात्मक बधाई। कहा प्रधानमंत्री जी लगातार बढ़ा रहे डीजल पेट्रोल के दाम। पेट्रोल के दाम में शतक लगने के बाद सपा के दिव्यांग नेता पंडित समरजीत ने पेट्रोल पंप पर बांटे लड्डू। कहा केंद्र सरकार के नीतियों से लगातार देश में बढ़ रही महंगाई। अयोध्या शहर में पेट्रोल बिक रहा है 103.68 पैसे प्रति लीटर।

अयोध्या। 
हैरिंग्टनगज ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रूरुखास के संबंध में मांगी गई जन सूचनाएं न देने पर ग्राम पंचायत अधिकारी के ऊपर 25 हजार रुपए का ठोंका जुर्माना। रुरु खास निवासी अखिलेंद्र प्रताप सिंह द्वारा पूर्व प्रधान के कार्यकाल में ग्राम सभा में हुई विकास कार्यों पर खर्च किए गए धन के संबंध में 4 वर्ष पूर्व किया गया था आवेदन। काफी दिनों तक टाल मटोल रवैया अपनाने के बाद भी सूचना ब्लॉक स्तर से उपलब्ध नहीं कराई गई।

अयोध्या
रौजा गांव चीनी मिल का पेराई सत्र रविवार को हुआ समाप्त। चीनी मिल ने 75 लाख 40 हजार  कुंतल गन्ने की पेराई की है।गन्ना महाप्रबंधक इक़बाल सिंह ने बताया कि मिल का इस वर्ष का 76 लाख का टारगेट था। चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक निष्काम गुप्ता ने कहा इस पेराई सत्र में किसानों के सहयोग से मिल ने 75 लाख कुंतल से भी अधिक गन्ने की पेराई की गई।

अयोध्या। 
पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पलिया रिसाली गांव के मजरे चिरैधापुर में पति पत्नी के बीच हुआ विवाद। साला विवाद सुलझाने पहुंचा तो बहनोई ने अपने भाई के साथ मिलकर उसे जमकर पीटा। पुलिस ने भाई और भाभी के विरुद्ध दर्ज किया रिपोर्ट

अयोध्या।
 पूराकलंदर थाना क्षेत्र कोडरी चौराहे पर बाइक से आ रहे दो युवकों को ट्रक ने मारी टक्कर। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।  एक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने लखनऊ किया रेफर। जानकारी के अनुसार अबनपुर सरोहा गांव के मजरे बनके गांव निवासी अविनाश वर्मा तथा आयुष वर्मा बाइक से कहीं जा रहे थे। इस बीच ट्रक ने टक्कर मार दी।

अयोध्या। 
तारुन क्षेत्र की ग्रामसभा बेनी गद्दोपुर में मछली पकड़ते समय 35 वर्षीय युवक की तालाब में डूबकर मौत। परिवार में मचा कोहराम। ग्राम सभा निवासी तुलसीराम निषाद  गांव के एक तालाब में कुछ लोगो के साथ मछली पकड़ रहा था।  तालाब में स्नान करते समय गहरे पानी मे चला गया।

अयोध्या।
बाल श्रमिकों के लिए श्रम विभाग लाया नए कलेवर में नई योजना। बाल श्रमिकों को शिक्षित करेगा श्रम विभाग। बाल श्रमिकों के लिए आई बाल श्रम विद्या योजना। शिक्षा पर विशेष ध्यान देगा श्रम विभाग। जिन बच्चों के माता-पिता दोनों या किसी एक की मृत्यु हो चुकी हो या गरीब परिवार भूमिहीन हो।उन बच्चों को मिलेगा लाभ।अयोध्या मंडल में 100 बाल श्रमिकों को शिक्षित करने का लक्ष्य।बाराबंकी में 79, अयोध्या अमेठी सुल्तानपुर अंबेडकरनगर में सात-सात बच्चे ले रहे लाभ।इन बच्चों को मिलते हैं प्रतिमाह एक हज़ार रुपये। बालिकाओं को मिल रहे 1200 रुपए प्रतिमाह। विद्यालय में 70% उपस्थिति अनिवार्य। उप श्रम आयुक्त अनुराग मिश्र ने दी जानकारी।

अयोध्या।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल कल अयोध्या के दौरे पर। 11:00 बजे अयोध्या पहुंचेंगे नरेश उत्तम पटेल। विधान परिषद चुनाव को लेकर करेंगे समीक्षा बैठक। बैठक में ग्राम प्रधान व बीडीसी को बुलाया गया। नीलकंठ मैरिज लॉन नाका पर होगी बैठक। फैजाबाद अंबेडकरनगर एमएलसी सीट से हीरालाल यादव है सपा प्रत्याशी। 9 अप्रैल को है मतदान।

अयोध्या।
मछली पकड़ने के युवक की तालाब में डूबकर मौत।घर में मचा कोहराम। थाना तारुन के बेनी गद्दोपुर गांव का मामला।

अयोध्या।
बाल श्रमिकों के लिए श्रम विभाग लाया नए कलेवर में नई योजना।बाल श्रमिकों को शिक्षित करेगा श्रम विभाग। बाल श्रमिकों के लिए आई बाल श्रम विद्या योजना। शिक्षा पर विशेष ध्यान देगा श्रम विभाग। जिन बच्चों के माता-पिता दोनों या किसी एक की मृत्यु हो चुकी हो या गरीब परिवार भूमिहीन हो।उन बच्चों को मिलेगा लाभ।अयोध्या मंडल में 100 बाल श्रमिकों को शिक्षित करने का लक्ष्य।बाराबंकी में 79, अयोध्या अमेठी सुल्तानपुर अंबेडकरनगर में सात-सात बच्चे ले रहे लाभ। इन बच्चों को मिलते हैं प्रतिमाह एक हज़ार रुपये। बालिकाओं को मिल रहे 1200 रुपए प्रतिमाह। विद्यालय में 70% उपस्थिति अनिवार्य। उपश्रम आयुक्त अनुराग मिश्र ने दी जानकारी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने