*महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया*


*अयोध्या*

महादेव की नगरी में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। महाशिवरात्रि का पर्व ग्रामीण से लेकर शहरों तक में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मान्यताओं के अनुसार आज ही के दिन भगवान शंकर और माता पार्वती का विवाह हुआ था। जनौरा स्थित गिरजा कुंड में श्री मंत्रेश्वर  मंदिर से महादेव शिव की बारात समिति के तत्वावधान में दोपहर बाद बड़े धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ निकली गई। वही रात में हजारों लोगों को भंडारे का आयोजन किया गया इस दौरान समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि यह मंदिर 300 वर्ष पुराना है। हमारे पूर्वज जालिम सिंह द्वारा बनाया गया था,हर साल की भांति इस साल भी यहां बड़े हर्षोल्लास के साथ भगवान शिव का पर्व मनाया गया है। इस दौरान समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह, उपाध्यक्ष महेश प्रबंधक खिलेश्वर सिंह, पुजारी शिव रतन सिंह, धर्मवीर सिंह बंटी सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने