तीस दिनों से लगातार जारी है कांग्रेसियों का घर चलो, घर-घर चलो अभियान
अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले रहे ग्रामीण


पन्ना, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षा श्रीमती शारदा पाठक के निर्देशन पर घर चलो घर-घर चलो अभियान लगातार जारी है। ब्लाक कांग्रेस पन्ना अध्यक्ष अनीस खान के नेतृत्व में दिनांक 2 मार्च को घर-घर चलों अभियान मण्डलम-6 सेक्टर कटहरी बिलहटा, रामनगर, इटवांकला, मडैयन, बरबसपुरा, मकरंदगंज सिमरिया, झरकुआ में कांग्रेसी पहुंचे। जहां पर ग्रामीणजनों के बीच पहुंचकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों की जानकारी दी, वही कांग्रेस पार्टी कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा 15 महीने के दौरान किए गए जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष अनीस खान ने बताया कि देश व प्रदेश में महंगाई आसमान छू रही है। भाजपा कहती कुछ है और करती कुछ है हमें अब सचेत होने की आवश्यकता है। अल्प संख्यक विभाग जिला अध्यक्ष कदीर खान व पूर्व शहर नगर अध्यक्ष व घर चलों व घर घर चलों कार्यक्रम के ब्लाक प्रभारी रामदास जाटव ने कहा कि आप लोग कांग्रेस पार्टी का साथ दें और यह अच्छी तरीके से समझने की कोशिश करें कि भाजपा के लोग केवल झूठे वायदे करने में माहिर हैं। इस दौरान ग्रामीण जनों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। उक्त कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष बालकिशोर शर्मा, नत्थू कुशवाहा, रामशरण कुशवाहा, जय सिंह आदिवासी, कन्छेदी कुशवाहा, राममिलन कुशवाहा जमीदार, प्यारे चौधरी, नत्थू सेन, श्रीनिवास दुबे, मुकेश द्विवेदी, रूपनारायण मिश्रा, जगदीश पाठक, रामभगत पटेल, दयाराम पटेल, नंद किशोर सेन, नंदी अहिरवार, बिहारी अहिरवार, कृपाल वंशकार, दिलीप अहिरवार, पुष्पेन्द्र अहिरवार, अशोक अहिरवार, रामचरण अहिरवार, हरिलाल पाण्डेय, रामाधार पटेल, गोविन्द सिंह तोमर, रामसुख बिदुआ, श्याम सुख पाठक, आशीष जयसवाल, ओम प्रकाश चौधरी, जीतेन्द्र दुबे, सियाराम कुशवाहा, मातादीन कुशवाहा, स्वामीदीन सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने