अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला कारागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

        गिरजा शंकर विद्यार्थी ब्यूरों

अम्बेडकर नगर। जिला कारागार अंबेडकरनगर के मल्टीपरपस हॉल में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि सुश्री प्रियंका सिंह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अंबेडकरनगर को जेल अधीक्षक, श्रीमती हर्षिता मिश्रा द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। जेल वॉर्डर कु. वंदना यादव द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महिला स्टाफ़ एवं बंदिनियों द्वारा महिला दिवस के शुभ अवसर पर मनमोहक लोकगीत गाकर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बंदिनियों का मन मोह लिया गया। इस शुभ अवसर पर आयोजित मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता में बंदिनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा प्रथम व  द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली बंदिनियों को पुरस्कृत भी किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा इस कार्यक्रम के भव्य आयोजन हेतु प्रतिभाग करने वाली समस्त महिला कर्मियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई तथा भविष्य में इसी तरह के कार्यक्रमों को मनाये जाने हेतु प्रेरित किया गया। तालियों की बुलंद गड़गड़ाहट से मल्टीपरपस हॉल गूंज उठा। अंत में जेल अधीक्षक द्वारा वोट ऑफ़ थैंक्स देकर तथा महिलाओं के सशक्तिकरण में उनके पुरुष साथियों व परिजनों के छुपे हुए असीम योगदान के महत्व को अनदेखा न किए जाने पर बल दिया गया। इस अवसर पर एक सूक्ष्म भोज का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर समस्त जेल स्टाफ़ उपस्थित थे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने