अम्बेडकर नगर ÷ भारतीय जनता पार्टी की राजनीति का मकसद सत्ता सुख भोगना नहीं है।अपितु भाजपा की राजनीतिक सोच देश की समृद्धि और जनता की खुशहाली है।गांव गली और मोहल्लों की विकास के साथ साथ जनता की सुख सुविधा की कल्पना को साकार रूप देना ही भाजपा का मूल मंत्र है।
             उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय महामंत्री/जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने मतगणना कार्य हेतु विधान सभा प्रत्याशी,विधान सभा संयोजक और चुनाव अभिकर्ता की कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया।     
        कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा इस बार जनपद की सभी सीटों पर विजय प्राप्त करेगी और सरकार भी भाजपा की ही बनेगी।उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा प्रत्याशियों का चुनाव जितना भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड़ा उतना ही जनता ने स्वयं आगे आ कर लड़ा है।इसी कारण से प्रदेश में भाजपा की सरकार पुनः पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है।बैठक की जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि कार्यशाला में मुख्य रूप से मतगणना की बारीकियों से अवगत कराया गया।मतगणना अभिकर्ता को सजगता से मतों की गिनती कार्य में भाग लेने और मतगणना कार्य मे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की रोक थाम के लिए प्रशिक्षित किया गया।
        बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,विधायक सुभाष राय,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,कपिल देव वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष रमा शंकर सिंह,रमेश चन्द्र गुप्ता,अमरेंद्र कांत सिंह, बाबा राम शब्द यादव,सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल देव,संजय सिंह,अशोक उपाध्याय,डाक्टर संजय सिंह,अरविंद उपाध्याय,अनन्त राम मिश्र,विनय पांडेय,पंकज वर्मा,घिसियावन मौर्य,राजेश सिंह बबलू,राज मणि सिंह,अरविंद सिंह डिंपू,आनन्द जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने