महाशिवरात्रि : महामृत्युंजय महादेव और तिलभांडेश्वर के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, बेल पत्र चढ़ाकर की मंगलकामना 



वाराणसी। कोरोना काल के बाद इस वर्ष महाशिवरात्रि पर भक्त खुले मन से महादेव के दर्शन के लिए सभी देवालयों में उमड़ पड़े हैं। काशी में देवाधिदेव श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के अलावा महामृत्युंजय महादेव और तिलभांडेश्वर महादेव पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा है। काशीवासी महाशिवरात्रि के दिन महामृत्युंजय महादेव और तिलभांडेश्वर महादेव के दर्शन को अवश्य पहुंचते हैं। 

महामृत्युंजय महादेव और तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर में भक्त अपने आराध्य भगवान शंकर को बेल-पत्र, भांग, धतूरा, दूध और गंगा जल चढ़ाकर मंगलकामना कर रहे हैं। 

दोनों ही देवालयों में पहुँच रहे भक्त बाबा की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। देर तक कतारबद्ध रहने के बादवजूद सभी एक चेहरे पर महादेव के दर्शन का उत्साह साफ़ झलक रहा था। इस दौरान महिलाओं ने भी माथे पर त्रिपुण्ड सजा रखा था जो उनके आभामंडल की छटा अलौकिक बना रहा था। 

दर्शन करने पहुंची महिलाओं ने कहा कि महाशिवरात्रि पर महादेव का दर्शन मात्र ही सारे कष्टों को हर लेता है। आज के दिन दर्शन कर पूरे साल भर के दर्शन का पुण्य मिलता है। महिलाओं से अधिक युवतियां महादेव के दरबार में उमड़ी हैं। ये सभी महादेव को गंगा जल चढ़ाकर अच्छे वर की कामना करने के लिए यहां आयीं हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने