महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल के संबंध में हुई कार्यशाला




कलेक्टर श्री संजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता में गत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना को मध्य प्रदेश के 50 पर्यटन स्थल में संचालित किया जा रहा है। बोर्ड द्वारा कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए आधार संस्था को चयनित किया गया है।

जिला स्तरीय कार्यशाला में संस्था की संचालक मेहरून सिद्दीकी ने परियोजना के उद्देश्य और एमपी टूरिज्म द्वारा निर्मित वीडियो संदेश प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि पर्यटन स्थल पर महिलाओं की सुविधा के लिए पृथक व्यवस्था और महिलाओं को पर्यटन गतिविधियों के जरिए रोजगार से जोड़ने की आवश्यकता है। कार्यशाला में उपस्थित अन्य अधिकारियों ने भी पूर्ण विभागीय सहयोग की बात कही। इस दौरान सपना शुक्ला, संतोष सिंह और आसिफ खान भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने