अयोध्या फैजाबाद जिले से बड़ी संख्या में महिलाएं आगामी 8 मार्च महिला दिवस को लखनऊ जाएंगी
उक्त बयान जिला कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर कांग्रेस पार्टी की लखनऊ में होने वाली 'लड़की हूं लड़ सकती हूं महिला  मार्च' की तैयारी के लिए आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा।
बैठक को संबोधित करते हुए कार्यवाहक जिला अध्यक्ष शिव पूजन पांडे ने कहा कांग्रेस पार्टी का यह लक्ष्य है की प्रत्येक विधानसभा से 300 महिलाएं लखनऊ जाएंगी।
महानगर अध्यक्ष श्री कमल ने कहा लखनऊ में प्रस्तावित महिला मार्ग के लिए विभिन्न विधानसभाओं में जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं और 8 मार्च को फैजाबाद से अधिक से अधिक संख्या में महिलाएं पिंक  साड़ी पहनकर लखनऊ में होने वाले मार्च में सम्मिलित होगी।,,  
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता गौरव तिवारी वीरू ने कहा कांग्रेस ने 40% टिकट देने का जो वादा किया था उसको पूरा किया कॉन्ग्रेस जो कहती है उसे करके रहती है।
जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम रानू ने बताया प्रियंका जी आह्वान पर लड़की हूं लड़ सकती हूं के नारे को बुलंद करते हुए लखनऊ में महिला दिवस 8 मार्च के उपलक्ष में महिला यात्रा निकाली जाएगी जिसमें पूरे प्रदेश की महिलाएं शामिल होंगी।
बैठक में प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह उग्रसेन मिश्रा पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा पूर्व विधायक माधव प्रसाद सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र प्रताप सिंह प्रवीण श्रीवास्तव रामनरेश मौर्य संजय तिवारी सोशल मीडिया इंचार्ज शैलेंद्र पांडे महानगर उपाध्यक्ष श्रीनिवास शास्त्री राकेश तिवारी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सविता यादव उमेश उपाध्याय डीएन वर्मा राम अभिलाष पांडे राम बहादुर सिंह फिरोज अंसारी रामकरण कोरी  सेवादल अध्यक्ष बसंत मिश्रा शत्रुघ्न कोरी राम सागर रावत मोहम्मद आरिफ आदि उपस्थित रहे

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने