पन्ना से संतोष अग्निहोत्री की रिपोर्ट

घर चलो घर घर चलो अभियान के तहत ग्राम खपटिहा हिनौता देवरी गढ़ी का जनसंपर्क किया

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी एवं जिला कांग्रेस कमेटी पन्ना जिला अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक के आदेशानुसार देवेंद्र नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद शुक्ला के नेतृत्व में घर चलो घर घर चलो ग्राम खपटिहा हिनौता देवरी गढ़ी का जनसंपर्क किया एवं ग्राम की समस्याओं को प्रपत्र के माध्यम से जानकारी प्रेषित की एवं ग्राम की समस्याओं को देवेंद्र नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद शुक्ला ने ग्रामीणों को हो रही पेयजल की समस्या विद्युत की समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों को फोन के माध्यम से समस्याओं से अवगत कराया एवं उन समस्याओं के निदान के लिए त्वरित निवारण भी किया घर चलो घर घर चलो अभियान के तहत ग्राम की जनता को मध्यप्रदेश में रही कमलनाथ सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में आम जनता को बताया घर चलो घर घर चलो अभियान कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष आनंद शुक्ला ककरहटी विधायक प्रतिनिधि महेंद्र सिंह यादव महिला सेवा दल जिला अध्यक्ष देवकी प्रजापति पुष्पेंद्र शर्मा मुन्नू तिवारी दुर्गा वर्मा के साथ-साथ गुन्नौर विधायक प्रतिनिधि मीडिया संदीप शुक्ला एवं सैकड़ों ग्रामीणों ने कार्यक्रम को सफल बनाया

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने