भाजपा सरकार ने जनता की स्वास्थ्य,शिक्षा,सड़क और समृद्धि के लिए अनगिनत कार्य किए-सरिता गुप्ता

         गिरजा शंकर गुप्ता  ब्यूरों
अम्बेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने और सरकारी योजनाओं का लाभ पाए लाभार्थियों की अभिनंदन के लिए जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम द्वारा लाभार्थी सम्पर्क अभियान आज दूसरे दिन भी जारी रहा।महिला मोर्चा,अनुसूचित मोर्चा,युवा मोर्चा,पिछड़ा वर्ग मोर्चा,अल्प संख्यक मोर्चा,किसान मोर्चा कार्यकर्ता सम्पर्क अभियान में जुटे हैं।
        बुधवार को अकबरपुर नगर पालिका परिषद चेयर मैन सरिता गुप्ता ने विधान सभा अकबरपुर की बेवाना मंडल के अंगवल ग्राम सभा में महिला मंडल सहित सरकारी योजनाओं से लाभान्वित महिला लाभार्थियों से सम्पर्क कर उनका रोली अक्षत से अभिनंदन कर भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताया।चेयर मैन सरिता गुप्ता ने लाभार्थियों से सम्पर्क के दौरान कहा कि भाजपा सर्व स्पर्शी,सर्व ग्राही का भाव लेकर सर्व समाज के उत्थान और विकास का कार्य कर सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास के आधार पर समाज, प्रदेश और देश के लिए कार्य कर रही है।भाजपा सरकार ने जनता की स्वास्थ्य,शिक्षा,सड़क और समृद्धि के लिए अनगिनत कार्य किए हैं।उन्होंने कहा कि देश हित और जनहित में भाजपा सरकार ने जो काम किए हैं उसी के आधार पर पुनः प्रदेश के सत्ता की बागडोर जनता भाजपा के हाथ में सौंपेगी।
       भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय के अनुसार बुधवार को भी चल रहे सम्पर्क अभियान में भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,कपिल देव वर्मा,ज्ञान सागर सिंह,ब्लाक प्रमुख संजय सिंह,अनिल वर्मा,गौरव सिंह,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,गया प्रसाद वर्मा,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह,शीला निषाद,शैल चतुर्वेदी,पूनम तिवारी,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री रमेश यादव,अभिमन्यु अग्रहरि,रीता देवी,भारती गुप्ता,सरस्वती चौहान,सुनीत चौहान,भोला सिंह,यशवन्त सिंह, श्याम नाथ शुक्ल,विकास निषाद,जालिम सिंह,अभिषेक सिंह यादव,प्रतीक उपाध्याय आदि ने लाभार्थियों से सम्पर्क कर उनका अभिनंदन किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने