बैजनाथ त्रिपाठी जी का गृह ग्राम में हुआ अंतिम संस्कार



गुनौर-गुनौर के नजदीकी ग्राम सुरदहा के प्रतिष्ठित त्रिपाठी परिवार के पिता श्री बैजनाथ त्रिपाठी का 26 जनवरी को इलाज के दौरान मुम्बई में स्वर्गवास हो गया था,उनके पार्थिव शरीर का गृह ग्राम सुरदहा में वैदिक मंत्रोचारो के साथ विधि विधान से अंतिम संस्कार 28 जनवरी को किया गया।बैजनाथ त्रिपाठी के ज्येष्ठ पुत्र शास्त्री जगदीश त्रिपाठी ने मुखाग्नि दी।जगदीश त्रिपाठी हाल में न्यूयार्क अमेरिका में निवासरत है इन्होंने गुनौर में गोविंदधाम आश्रम संस्थापित किया है जहां पर समय समय पर विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते रहते है।शास्त्री जगदीश त्रिपाठी को जैसे अपने पिता जी के निधन की खबर मिली तो वह न्यूयार्क से रवाना होकर 28 जनवरी को दोपहर 2 बजे सुरदहा पहुंचे जहां पर उन्होंने नम आंखों से अपने पिता की अंतिम विदाई की।

78 वर्ष की उम्र में अपनी देह त्याग करनेवाले बैजनाथ त्रिपाठी अपने पीछे पत्नी सहित 7 पुत्रो और 1 पुत्री के भरे पूरे परिवार को रोता बिलखता छोड़कर इस दुनिया को अलविदा कह गए।सुरदहा निवासी जगदीश त्रिपाठी के ज्येष्ठ पुत्र जगदीश त्रिपाठी न्यूयार्क में आध्यात्मिक अलख जगाते है वही उनके दूषरे पुत्र राम निवास त्रिपाठी जयपुर में अध्यात्म के क्षेत्र में काम कर रहे है,आपके तीसरे पुत्र राम प्रकाश त्रिपाठी,चौथे पुत्र बलदाऊ त्रिपाठी,पांचवे पुत्र जुगुल किशोर त्रिपाठी मुम्बई शहर में धर्म और अध्यात्म की अलख जगा रहे है।आपके छठवें पुत्र राजकिशोर त्रिपाठी गोविंदधाम आश्रम और गौशाला का सफल संचाल कर रहे है,सातवे पुत्र नन्द किशोर त्रिपाठी मुम्बई में प्राइवेट कंपनी में मैनेजमेंट का काम देखते है।

आपकी इकलौती पुत्री रानी गर्ग शादी शुदा होकर ससुराल की जिम्मेदारियां निभा रही है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने