अम्बेडकर नगर!
सम्मानित साथियों, मेरे कुछ राजनीतिक विरोधियों एवं असामाजिक तत्वों द्वारा एक फोटो को फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से वायरल किया जा रहा है,  जबकि उस परिवार से हमारा पारिवारिक संबंध है, वह मेरी पुत्री के समान है और वह फोटो उसके जन्मदिन पर मेरे द्वारा शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए है! उस परिवार के  सदस्यों के साथ मेरी दर्जनों फोटो हैं! उस फोटो को विरोधियों द्वारा गलत ढंग से प्रस्तुत करके मेरे ऊपर निराधार आरोप लगाकर मेरी राजनैतिक छवि को धूमिल करने एवं पार्टी को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है! राजनैतिक एवं सामाजिक व्यक्ति होने के कारण मेरे जनपद में अनगिनत परिवारों से पारिवारिक एवं व्यक्तिगत संबंध हैं जिनके दुखों और सुखों में मेरी भागीदारी रहती है!
मेरे राजनीतिक व्यक्ति होने के कारण इस फोटो को गलत ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है! यदि इन अफवाहों पर संबंधित व्यक्तियों द्वारा विराम नहीं लगाया गया तो, मैं मानहानि एवं कानूनी कार्यवाही के लिए बाध्य हो जाऊंगा!
               आप सभी का!
          राम शकल यादव
                   जिलाध्यक्ष
   समाजवादी पार्टी अम्बेडकर नगर उ० प्र०

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने