प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,22,428 सैम्पल की जांच की गयी
विभिन्न जनपदों से आरटीपीसीआर जांच के लिए 1,25,415 सैम्पल भेजे गये है
कोरोना संक्रमण के 7695 नये मामले आये हैं
प्रदेश में अब तक कुल 9,46,51,924 सैम्पल की जांच की गयी हैं
विगत 24 घण्टों में 253 तथा अब तक कुल 16,88,648 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं
प्रदेश में कोरोना के कुल 25,974 एक्टिव मामले हैं, जिनमे से 25,445 लोग होम आइसोलेशन में है
कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है
प्रदेश में कल 08 जनवरी, 2022 को एक दिन में कुल 17,99,750 डोज दी गयी, जिसमें 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 4,19,962 डोज दी गई है
प्रदेश में कल 18 वर्ष से अधिक लोंगों को पहली डोज 13,18,24,119 दी गयी है जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 89.42 प्रतिशत है
दूसरी डोज 7,85,40,470 लगायी गयी हैं जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का  53.28 प्रतिशत है
अब तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल 21,03,64,589 डोज दी जा चुकी है
15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 21,54,908 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी अनुमानित संख्या का  15.38 प्रतिशत है
अब तक कुल मिलाकर प्रदेश में 22,25,19,497 डोजें दी जा चुकी हैं
10 जनवरी से फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रीकॉशन डोज दी जायेगी
उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन में लगे कर्मियों को भी फ्रंटलाइन वर्कर्स में रखते हुये उन्हें भी प्रीकॉशन डोज दी जायेगी
सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये
जिन लोगों ने प्रथम डोज ले ली है, वे अपनी दूसरी डोज भी समय पर जरूर लें
कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे
टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें
-श्री अमित मोहन प्रसाद
लखनऊ: 09 जनवरी, 2022

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,22,428 सैम्पल की जांच की गयी। विभिन्न जनपदों से आरटीपीसीआर जांच के लिए 1,25,415 सैम्पल भेजे गये है। कोरोना संक्रमण के 7695 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,46,51,924 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 253 तथा अब तक कुल 16,88,648 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 25,974 एक्टिव मामले हैं, जिनमे से 25,445 लोग होम आइसोलेशन में है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 08 जनवरी, 2022 को एक दिन में कुल 17,99,750 डोज दी गयी, जिसमें 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 4,19,962 डोज दी गई है। प्रदेश में कल 18 वर्ष से अधिक लोंगों को पहली डोज 13,18,24,119 दी गयी है जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 89.42 प्रतिशत है। दूसरी डोज 7,85,40,470 लगायी गयी हैं जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का  53.28 प्रतिशत है। अब तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल 21,03,64,589 डोज दी जा चुकी है। उन्होने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 21,54,908 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी अनुमानित संख्या का  15.38 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल मिलाकर प्रदेश में 22,25,19,497 डोजें दी जा चुकी हैं।
श्री प्रसाद ने बताया कि 10 जनवरी से फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रीकॉशन डोज दी जायेगी। उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन में लगे कर्मियों को भी फ्रंटलाइन वर्कर्स में रखते हुये उन्हें भी प्रीकॉशन डोज दी जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये। जिन लोगों ने प्रथम डोज ले ली है, वे अपनी दूसरी डोज भी समय पर जरूर ले। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने