मौसम विभाग का इन 16 जिलों में घने कोहरे और 23 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, जबरदस्त गलन से ठिठुरा उत्तर प्रदेश
       गिरजा शंकर विद्यार्थी ब्यूरों
यूपी में मौसम बेहद तेजी के साथ करवट बदल रहा है। उत्तराखंड सहित तमाम पहाड़ी राज्यों में हुई बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में साफ-साफ दिखने लगा है। मैदानी इलाकों में एक सप्ताह से लगातार बारिश के बाद मौसम में बदलाव हुआ है। सूबे में सर्दी से लोग कांप रहे हैं। और घने कोहरे की वजह से सामान्य जीवन के साथ यातायात जबरदस्त प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक घने कोहरे और शीत लहर का अलर्ट भी जारी कर रखा है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जे पी गुप्ता ने बताया कि, प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। साथ ही अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहेगा। मौसम में दिन के समय ठंड बनी रहेगी।मौसम विज्ञानियों ने कहा कि, पूर्वी यूपी के कई जिलों में घने कोहरे छाए रहने के आसार हैं। दूसरी तरफ पश्चिम यूपी में शीतलहर और कोल्ड डे कंडीशन के आसार हैं। यानी दिन के तापमान में गिरावट की चेतावनी जारी की है।  कई जिलों के लिए ऑरेंज तो कई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के अनुसार, सहारनपुर, बागपत, पीलीभीत, हापुड़, शामली, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, रामपुर व बरेली में घने कोहरे के साथ दिन के सर्वाधिक ठंडे रहने के आसार हैं। इसके अलावा सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, फर्रुखाबाद, इटावा, बाराबंकी, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, बलिया, सुल्तानपुर, हाथरस, अलीगढ़, एटा, कासगंज, संभल, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बदायूं, अंबेडकरनगर और आसपास के इलाके में भी तेज ठंड के आसार हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने