भाकियू जनशक्ति किसानों के हितों के लिए कर रहा है संघर्ष : धर्मेंद्र कुमार सिंह


जरवल बहराइच। भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जनपद के जरवल कस्बा आगमन पर पदाधिकारियों द्वारा स्वागत व अभिनंदन किया गया। भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (जनशक्ति) संगठन को जनपद में और अधिक मजबूत किया जाएगा। भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज को उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन लगातार किसानों के हित के लिए संघर्ष कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि किसान संगठन से जुड़े रहें और एकजुट रहें। एकता की ताकत ही किसानों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने में काम करेगी। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मिलकर ग्रामों में भ्रमण कर किसानों को संगठन से जोड़ें। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव चन्द्र भान सिंह, युवा राष्ट्रीय महासचिव रजीउद्दीन बच्छन, धरम चन्द्र (महेश) जिलाध्यक्ष बहराइच, सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने