कांग्रेस के स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम सम्पन 



बहराइच। मंगलवार दिनांक 28 दिसंबर 2021 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थापना दिवस के अवसर पर 285 विधानसभा क्षेत्र महसी में रमपुरवा चौकी चौराहे पर प्रतिज्ञा सम्मेलन का आयोजन किया गया एवं रमपुरवा इंटर कालेज में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया  तथा परशुराम मंदिर में माल्यार्पण किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व सांसद विनय कुमार पांडे उर्फ विन्नू भैया  रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष इंजीनियर जय प्रकाश मिश्र "जे.पी" ने की।
आधारित इस अवसर पर मुख्य अतिथि और सांसद विनय कुमार पांडे ने कहा कि जनता भाजपा के कुशासन से त्रस्त है। उत्तर प्रदेश से भाजपा को उखाड़ने के लिये कांग्रेस सरकार को स्थापित करना है। कांग्रेस की स्थापना ही क्रांति के लिये हुई थी। भाजपा को खत्म करने की क्षमता सिर्फ कांग्रेस पार्टी के अंदर है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष इंजीनियर जय प्रकाश मिश्र "जे.पी" ने कहा कि भाजपा का गुंडाराज 2022 में साफ हो जाएगा कांग्रेस का कार्यकर्ता कर्मठता के साथ मैदान में उतर चुका है। हमने कमर कस ली है हम भाजपा को परास्त करने जा रहे हैं।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राम सागर राव, शहर अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल, दीपक त्रिवेदी, मुनऊ मिश्रा, पूनम शुक्ला, चंद्रमणि मिश्रा, कृष्णा कांत मिश्रा, आनंद अवस्थी, रामसमुझ यादव, शिवा चंद्र मिश्रा, जय कृष्ण मौर्य, विजय कुमार शर्मा, मुकुंद जी शुक्ला, कमला सोनी, दिलीप शर्मा, लाल बहादुर तिवारी, जियाउद्दीन अंसारी, कृष्ण चंद, सरदार ज्ञान सिंह, चंद्र नरेश पांडेय, फजल, अमर नाथ शुक्ल सहित तमाम कांग्रेस नेता  मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने