ई.वी.एम. व वी.वी. पैट प्रदर्शन केन्द्र पर डीएम संग राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों ने किया मॉक पोल 


बहराइच। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ई.वी.एम. (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) तथा वी.वी. पैट हेतु व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट में स्थापित किये गये ई.वी.एम. व वी.वी. पैट प्रदर्शन केन्द्र पर जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ मॉक पोल किया। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 से बचाव के सम्बन्ध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किये गये दिशा निर्देशों की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के उपरान्त जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट में संचालित प्रदर्शन केन्द्र पर पहुॅचकर मॉक पोल किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने