उतरौला(बलरामपुर)
क्षेत्र में धान खरीद अभी भी गति नहीं पकड़ पा रही है। एक नवंबर से पहली दिसंबर तक उतरौला क्रय केंद्र पर सिर्फ 24 किसानों से महज साढ़े चार सौ क्विंटल धान की खरीद हो पाई है।
 क्षेत्र में धान की कटाई पूरी तरह हो चुकी है। इसके बावजूद भी क्रय केंद्र पर उपज नहीं पहुंच रहा है। उतरौला क्रय केंद्र प्रथम पर गुरुवार को नंदौरी निवासी शीतला प्रसाद से 16 क्विंटल धान की खरीद की गई। क्रय केंद्र प्रभारी निरंकार सिंह ने बताया कि धान खरीद का लक्ष्य 250 मीट्रिक टन है। 
अब तक खरीदे गए उपज का भुगतान किसानों के खातों में भेजा जा चुका है। उपज बेचने वाले किसान ऑनलाइन कराकर क्रय केंद्र से ही टोकन ले सकते हैं। 
असग़र अली
उतरौला

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने