एफ.एम. रिले केन्द्र नानपारा का लोकार्पण आज

बहराइच 02 दिसम्बर। मा. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश  योगी आदित्यनाथ तथा मंत्री सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा 03 दिसम्बर 2021 को अपरान्ह 04ः00 बजे से दूरदर्शन केन्द्र गोरखपुर में सांसद गोरखपुर रवीन्द्र श्यामनारायण शुक्ला (रबि किशन) की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में भू-उपग्रह केन्द्र दूरदर्शन गोरखपुर, एफ.एम. रिले केन्द्र इटावा, मदानिया (लखीमपुर खीरी) एवं नानपारा (एफ.एम. रिले केन्द्र 59 बटालियन एस.एस.बी. कैम्पस अगैय्या) का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया जायेगा। उक्त अवसर पर एफ.एम. रिले केन्द्र 59 बटालियन एस.एस.बी. कैम्पस अगैय्या पर मा. सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड की अध्यक्षता में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें मीडिया प्रतिनिधियों व आमजन को भी आमंत्रित किया गया है।
                       

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने