राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के साथ डीएम ने की बैठक,डीएम की अपील पर कार्य पर लौटने को राजी हुए संविदा कर्मचारी
बहराइच 02 दिसम्बर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के कार्य बहिष्कार के सम्बन्ध में संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आश्वस्त किया कि प्रस्तुत किये गया प्रत्यावेदन शासन को भेजा जा रहा है। आप लोग पूर्व की भांति कार्य प्रारम्भ कर दें ताकि जनपद में कोविड टीकाकरण का कार्य प्रभावित न होने पाये। बैठक के दौरान जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र की अपील पर संघ के पदाधिकारियों द्वारा आश्वस्त किया गया कि कल से कर्मचारी पूर्व की भांति अपने कार्य पर लौट आयेंगे साथ ही सी.एच.ओ. व ए.एन.एम. द्वारा भी कल से कार्य प्रारम्भ करने का आवश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनोज, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आईएएस, कैसरगंज के महेश कुमार कैथल, महसी के रामदास, पयागपुर के दिनेश कुमार, मोतीपुर के ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, वरिष्ठ कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति, उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही, डिप्टी कलेक्टर सुभाष सिंह धामी, प्रशिक्षु पी.सी.एस. डिप्टी कलेक्टर अमन देओल, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सुमित तिवारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजीत चन्द्रा, डॉ. जयन्त कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारीगण, उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारी डॉ. ओ.पी. पाठक, डॉ. ज़ुबेर, डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. रवि यादव आदि सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने