पुण्यतिथि पर याद किये गए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व मंत्री स्वर्गीय ठाकुर हुकुम सिंह विशेन,


 50 वी पुण्यतिथि पर आयोजित हुई प्रतिभा सम्मान समारोह

कैसरगंज (बहराइच)। पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर हुकुम सिंह की 50 वी पुण्यतिथि पर एक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन  स्थानीय हुकुम सिंह इण्टर कालेज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा विद्यालय परिसर में स्थापित स्व0 सिंह की प्रतिमा पर   माल्यार्पण करके किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुणवीर सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री के पुत्र गौरव वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने व संचालन सागरमल पारीक ने  किया।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुणवीर सिंह ने कहा कि स्व0 ठाकुर हुकुम सिंह ने जनपद को जो सौगाते दी थी उन्हें याद करके लोगो के मन मे उनके प्रति श्रद्धा बढ़ जाती है। उनके कार्यकाल में जनपद बहराइच ने विकास के नए सोपान तय किये।
पयागपुर के विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि स्व0 ठाकुर हुकुम सिंह ने बहराइच को विकास में सदैव अग्रणी रखा। आज उनके पूण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए आंखे नम है।
विधान सभा संयोजक गौरव वर्मा ने कहा कि उनका जीवन अनुकरणीय है।
सम्बोधन के पश्चात ठाकुर हुकुम सिंह इण्टर कालेज , राजकीय बालिका इण्टर कालेज, मदनी इण्टर कॉलेज व सरदार पटेल इण्टर कालेज के प्रतिभाशाली छात्र / छात्राओ मेडल, शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम के अंत मे स्व0 सिंह के प्रपौत्र व ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह विसेन ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर खण्ड विकाश अधिकारी कैसरगंज अजीत सिंह पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि मनीष सिंह, गंगाधर मिश्र, मुन्ना सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुबेद वर्मा, मंडल अध्यक्ष शिवसहाय सिंह, पूर्व प्रधान कौशलेंद्र चौधरी, वेद प्रकाश सिंह,मीडिया प्रभारी नीरज श्रीवास्तव, सूर्यभान सिंह एडवोकेट, नारायण शर्मा, विजय प्रताप सिंह, अजीत सिंह, लाडली प्रसाद वर्मा, शिवानंद सिंह, नीलेन्द्र विक्रम सिंह, विश्वपाल सिंह, अनिल सिंह व बादशाह सिंह राघवेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट राघव शुभाष सिंह अखिलेश सिंह आदि  सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने