दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 देहात पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना को0 देहात क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना को0 देहात में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. सोनू पुत्र जाकिर नि0 सुभागपुर थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-449/21, धारा 366,376डी भादवि थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।
   
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 महिमानाथ उपाध्याय मय टीम।
Gonda se Ramkumar Shukla ki report

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने