वाराणसी में परिवर्तन साइकिल यात्रा निकाली। मिंट हाउस (नदेसर ) से निकल कर साइकिल यात्रा आशापुर चौराहे तक गई। यात्रा का नेतृत्व समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने किया।वाराणसी में परिवर्तन साइकिल यात्रा निकाली। मिंट हाउस (नदेसर ) से निकल कर साइकिल यात्रा आशापुर चौराहे तक गई। यात्रा का नेतृत्व समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने किया।जूही सिंह ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कहा कि योगी सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध और महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं।  सपा नेता ने कहा कि वर्तमान सरकार की गलत नीतियों से प्रदेश की जनता परेशान है। लोगों को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। महिलाएं अब जागरूक हो चुकी हैं। लिहाजा आधी आबादी प्रदेश में दोबारा सपा की सरकार बनाना चाहती है। भाजपा सरकार जनसमर्थन खोने से डरी हुई है। इसलिए तथ्यहीन, झूठे और भ्रामक राजनीति करते हुए सपा समर्थकों को फंसा रही है। करोना काल में हजारों लोगों की मौत अस्पतालों में इलाज, दवा, ऑक्सीजन के अभाव में हो गई। लेकिन भाजपा सरकार संवेदनहीन बनी रही।
कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से विफल है। इस सरकार ने फर्जी एनकाउंटर और पुलिस की हिरासत में मौतों का रिकॉर्ड बनाया है। महिलाओं और बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाएं थम नहीं रही हैं। मौके पर समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव प्रभारी डॉ सपना सिंह भी मौजूद रहीं। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने