उत्तर प्रदेश विकास में नंबर वन बन गया-स्वाति सिंह

       गिरजा शंकर गुप्ता ब्यूरों
अम्बेडकर नगर। भारतीय जनता युवा मोर्चा अंबेडकर नगर द्वारा आयोजित जिला सम्मेलन टी एन पीजी कॉलेज टांडा में आयोजित हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वाति सिंह एवं युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय बड़े भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी विधायक अनीता कमल संजू देवी युवा मोर्चा के अध्यक्ष आकाश वर्मा ने करके किया, खराब मौसम एवं बुध आबादी के बीच में हजारों नौजवानों ने मुख्य अतिथि का आगमन कार्यक्रम स्थल पर पुष्प वर्षा करके किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश की राज्य मंत्री स्वाति सिंह ने कहा आज उत्तर प्रदेश विकास में नंबर 1 बन गया है जो पहले नहीं हुआ अब यूपी में हो रहा है देश का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट नोएडा के जेवर में बन रहा देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश में बन रहा है देश का पहला रीजनल रैपिड ट्रांसिट सिस्टम यूपी में बन रहा है पहले की सरकारों में विकास की बात तो दूर विकास का धन कहां जाता था या किसी को पता नहीं होता था आज गांव गरीब नौजवान का भविष्य भारतीय जनता पार्टी में सुरक्षित है बीते साडे 4 वर्षों में 17 लाख से ज्यादा घर स्वीकृत हुए जिसमें 9:30 लाख घर बन गए हैं रेडी चेला पटरी पर समान बेचने वाले को पीएम स्वनिधि योजना में 700 करोड़ रूपये से अधिक बांटे गए ,15 करोड़ से अधिक लोगों के लिए मुफ्त राशन का इंतजाम भाजपा सरकार ने किया आज उत्तर प्रदेश की महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर विकास की गाथा लिख रही है पिछली सरकारों में माफिया वाद के पेड़ की छांव में उद्योग चौपट हो गए थे लोगों को गुंडा टैक्स देना पड़ता था आज तक देश में कानून का राज है अपराधी आज जेल जा रहे हैं या उत्तर प्रदेश को छोड़कर भाग रहे आज प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रयास से अयोध्या में दिव्य भव्य राम मंदिर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण प्रयागराज में कुंभ का आयोजन होता है वही बरसाना में पुष्प वर्षा होती है उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए 2022 के चुनाव में पांचों विधानसभाओं में कमल खिलाने का संकल्प दिलाया युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा रणजीत राय बड़े ने कहा सपा बसपा के राज्य में सभी समाज का विकास नहीं होता था सपा आती थी तो एक जाति का विकास करती थी बसपा तो दूसरी जाति का विकास करती थी जब से मोदी और योगी जी आए हैं सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास हासिल कर रही हैं सालों तक बुआ बबुआ का राज चल रहा था लेकिन विकास नहीं हो पाया आज उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने विकास की परिभाषा बदल दी है। भाषण से पहले भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी एवं युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आकाश वर्मा ने मुख्य अतिथि स्वाति सिंह एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय बड़े जी का पुष्पगुच्छ, शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया ,युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि का 21 किलो की  बड़ी माला से स्वागत किया,भीड़ से उत्साहित मुक्त इतने मुख्य अतिथि ने युवा मोर्चा के साथियों का कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया युवा सम्मेलन को जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, विधायक अनीता कमल एवं विधायक संजू देवी ,डॉ हरिओम पांडे  पूर्व सांसद, कपिल देव वर्मा  पूर्व जिला अध्यक्ष धनराज निषाद पूर्व मंत्री, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह भाजपा नेता रामसूरत मौर्य, डॉक्टर शिवपूजन वर्मा लीलावती वर्मा ,पूर्व विधायक जयरामविमलआदि ने संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अतुल मिश्रा एवं संजीव सिंह ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह देव पटेल उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता , युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रतीक उपाध्याय पुनीत सिंह,आदित्य दुबे ,अभय सिंह मोनू ,विशाल सिंह, मंटू सिंह ,विकास शुक्ला ,मनोज यादव विजय विश्वकर्मा, सर्वेश सिंह विवेक तिवारी बाबा, शिव कुमार द्विवेदी अनुज सोनकर आशीष सोनी, अभिषेक शुक्ला नगर अध्यक्ष भाजपा अनुराग जयसवाल सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने सभी पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए पांचों सीटों पर कमल खिलाने का संकल्प दिलाते हुए  सोच ईमानदार काम दमदार,फिर एक बार भाजपा सरकार कर युवाओं में जोश भरा, कार्यक्रम का समापन युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आकाश वर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए समापन की घोषणा की।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने