पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का तीसरा स्थापना दिवस

बहराइच।आपको बताते चलें कि  उत्तर प्रदेश के जनपद प्रतापगढ़ के कुंडा सीट से वर्तमान विधायक एवं पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने 30 नवंबर 2018 को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का गठन किया था। इसी क्रम में 30 नवंबर 2021 को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के 3 वर्ष पूरे होने की खुशी में बहराइच जिलाध्यक्ष एवं प्रभारी देवीपाटन मंडल देवानंद सिंह के नेतृत्व में जनपद बहराइच के कार्यकर्ताओं ने रायपुर राजा स्थित जिला कार्यालय पर पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाते हुए तृतीय स्थापना दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष देवानंद सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की नीतियों को विस्तार से बताया और सभी से आवाहन किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में पूरी तन्मयता के साथ सभी वर्ग के लोगों को पार्टी में जोड़कर जनसत्ता दल पार्टी के प्रत्याशियों को भारी मतों से विजई बनाना है ताकि जनसत्ता दल पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव में यूपी में मजबूत प्रतिनिधित्व कर सके। इस मौके पर श्रावस्ती जिला अध्यक्ष अजय सिंह अन्नू, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रेनू बालाजी, डॉ जितेंद्र सिंह, जिला सचिव रेनू सिंह,जिला प्रवक्ता चंदन त्रिपाठी विधानसभा सचिव दीपक सिंह, रिषभ , ऋषि शुक्ला, रवि प्रकाश सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने