आगरा। गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज है। 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। दो साल से पुलिस पकड़ नहीं पा रही थी। रविवार की रात एसओजी ने पोइया घाट मार्ग पर इनामी अमित बावरिया को घेर लिया। वह कार में सवार था। दोनों तरफ से गोलियां चलीं। अमित बावरिया पकड़ा गया। एक गोली उसके पैर में लगी। वह मथुरा का रहने वाला है और ओमवीर बावरिया गैंग का सक्रिय सदस्य है।मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में ब्रजधाम कालोनी निवासी अमित बावरिया के खिलाफ दो साल पहले अछनेरा थाने में गैंगस्टर का मुकदमा लिखा गया था। पुलिस को तभी से उसकी तलाश थी। उसने उत्तर प्रदेश के साथ-साथ हरियाणा के कई जिलों में ठिकाने बना रखे थे। उसके खिलाफ डकैती, लूट और चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। गैंग के सरगना में एक लाख का इनाम था। सरगना ओमवीर बावरिया पिछले दिनों मथुरा में मुठभेड़ में मारा गया था।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने