जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति सदस्यों सहित बांदा नगर पालिका द्वारा संचालित गौशाला में गौ पूजा का आयोजन किया गया,
बांदा - 11 नवंबर 2021 गुरुवार
गोपा अष्टमी के शुभ अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति सदस्यों सहित बांदा नगर पालिका द्वारा संचालित गौशाला में गौ पूजा का आयोजन किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष ने गायों को गुड़ लाई खिलाकर हल्दी चावल व पुष्प की माला पहनाकर पूजा अर्चना किया
वहां पर मौजूद नगरपालिका के कर्मियों को मिष्ठान वितरण किया गया साथ ही उपस्थित डॉक्टर नामदेव जी को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु फूल माला पहनाकर और मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया गया जिला अध्यक्ष महेश प्रजापति ने बताया कि गौ रक्षा समिति के द्वारा पूरे जनपद में लगातार सामाजिक सेवाओं के द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है और अन्ना गोवंश के प्रति ही लोगों को समझा कर गोवंश को अन्ना ना छोड़ने हेतु प्रेरित किया जा रहा है आगे जिला अध्यक्ष जी ने बताया गोपाष्टमी का पूजा का महत्व बताते हुए कहा कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को गोपाष्टमी उत्सव मनाया जाता है कार्यक्रम मैं सर्वश्री नगर पालिका ईओ बुद्धि प्रकाश यादव जी राहुल डॉक्टर नामदेव जिला मंत्री अंकुर धुरिया जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी
अनिल कुमार धुरिया रजनीश कुमार प्रजापति नगर मीडिया प्रभारी सहित गौशाला के कर्मचारी गण तथा गौ भक्त मौजूद थे,
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️
          रोशन कुशवाहा ( जिला संवाददाता  )
  ,          मो.📞..96285 11315

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने