*सामूहिक विवाह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3504 जोड़ों को देंगे आशीर्वाद*


*लखनऊ*-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीआईसी के मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह में वर वधू को आशीर्वाद देने के लिए 26 नवंबर को अयोध्या जाएंगे। श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रेसवार्ता में ये जानकारी दी।


कार्यक्रम में 3504 जोड़ों का सामूहिक विवाह होगा। अयोध्या मंडल के पांचों जिलों के श्रमिकों की पुत्रियों का विवाह होगा। यह अयोध्या मंडल का अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम है।



मुख्यमंत्री योगी अयोध्या धाम में दर्शन पूजन भी करेंगे और जिले की विकास योजनाओं की समीक्षा के लिए अफसरों संग बैठक भी करेंगे। जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है।

अमर उजाला ने अपराजिता हंड्रेड मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत सामूहिक विवाह के लिए पंजीकरण कैंप लगाए थे। यह कैंप अयोध्या समेत सुल्तानपुर, अमेठी, बाराबंकी और अंबेडकरनगर में लगाए गए थे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने