NCR News:अपने स्वयंसेवकों को संस्कारी, सदगुण संपन्न, चपल और निर्णय कुशल बनाने के मकसद से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने बड़े पैमाने पर नए क्विज गेम्स अपनाए हैं। इन्हें -शाखाओं में आसानी से खेला जा सकता है। संघ के अखिल भारतीय कुटुंब प्रमुख रवींद्र जोशी बताते हैं, ‘सहज से दिखने वाले सवाल का जवाब भी बच्चे नहीं दे पाते। मसलन, लाल रंग की गाय हरी घास खाकर किस रंग का दूध देगी। जवाब लाल या हरा मिलता है तो हम अभिभावकों को प्रेरित करते हैं कि वे बच्चे को व्यावहारिक अनुभव कराएं।इसी तरह रामायण और महाभारत से जुड़ी कई क्विज भी बनाई गई हैं। इसमें स्वयंसेवक समूह में बंटकर दोनों ग्रंथों के 20-20 पात्रों के नाम बोलते हैं। जोशी बताते हैं, ‘-शाखाओं के चलते लाठी-दंड के गेम पीछे छूट गए हैं। परिवार के बीच ये संभव भी नहीं हैं। ऐसे में -गेम्स कारगर हो रहे हैं। मालूम हो, 2016 में निकर की जगह भूरे रंग की फुल पैंट अपनाने के बाद पहला यह बड़ा बदलाव है।शारीरिक कसरत से लेकर दिमागी कसरत तक
संघ के सभी 45 प्रांतों ने विकसित किए ये गेम्स, स्थानीय खेल भी जोड़े

ध्रुव गेम: इसमें स्वयंसेवक रामायण या महाभारत से कोई पात्र मन में सोचता है। बाकी तरुण उससे सवाल पूछकर सही नाम तक पहुंचते हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने