उतरौला (बलरामपुर)
शुक्रवार को एचआरए इंटर कॉलेज उतरौला में पूर्व मंत्री डॉ एस पी यादव ने क्षेत्र के सपा नेताओं, संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। 
उतरौला विधानसभा से सपा को जिताने तथा संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श किया गया। 
संगठन के पदाधिकारीयों, कार्यकर्ताओं में उर्जा भरते हुई कहा कि आप सभी विधानसभा के एक-एक बूथ पर लग कर 2022 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जुट जाएं। 
गरीबों, मजलूमों, किसानों, नौजवानों, महिलाओं के हक के लिए संघर्ष करते रहे।
लगातार बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी, भुखमरी, अत्याचार, शोषण के खिलाफ आवाज़ उठाते रहे। जनता के बीच जाएं। सपा सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा कराए गए विकास कार्यों, योजनाओं, उपलब्धियों, नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।
सपा के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री डॉ एस पी यादव को हर बूथ पर मजबूती के साथ कार्य करने,  2022 में जनपद बलरामपुर के चारों विधानसभाओं में सपा का परचम लहराने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम से पूर्व एच आर इंटर कॉलेज के प्रबंधक समाजवादी पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य अंसार अहमद खान ने पूर्व मंत्री डॉक्टर एस पी यादव को शाल पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
इस दौरान जिला महासचिव नरसिंह पाल यादव, विधानसभा अध्यक्ष महेश यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद असलम उर्फ बब्बू खां, मनोज यादव , एजाज़ मलिक, शाकिब महमूद, मोहसिन इदरीश, बहलोल नियाजी, हाजी शमीम खान,श्मोहम्मद अबरार खां, मोहम्मद हनीफ खां, डॉ इफ्तखार अहमद, इजहारुल हसन उर्फ पप्पू, शसाईद सिद्दीकी, फरहान खान इश्तियाक अहमद समेत अनेक सपाई मौजूद रहे।
असग़र अली
उतरौला

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने