जौनपुर: आनलाइन साफ्टवेयर में उपस्थिति न दर्ज कराने को लेकर सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को दूसरे दिन भी कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन कर नाराजगी व्यक्त की। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के नेतृत्व में कर्मचारी हड़ताल पर हैं। संगठन के मंत्री शिवकुमार यादव ने कहा कि अधिकांश सफाई कर्मी पढ़े-लिखे नहीं हैं। इसके साथ ही उनके पास एंड्रायड मोबाइल फोन भी नहीं है। ऐसे में वे बदली व्यवस्था के तहत हाजिरी लगाने में समर्थ नहीं हैं। कर्मचारियों ने कहा कि जबतक इसमे बदलाव नहीं किया जाएगा वे कार्य पर नहीं लौटेंगे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने