प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच गई हैं। प्रियंका किसान न्याय रैली को संबोधित करेंगी वह जिले में लगभग छह घंटे रहेंगी। एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद प्रियंका सीधे काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची और पूजा अर्चना की। अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जित्तेन्द्रानन्द ने प्रियंका गांधी के मंदिर आने पर सवाल उठाए हैं। प्रियंका गांधी के वाराणसी के मंदिरों में आने के कार्यक्रम पर स्वामी जितेन्द्रानन्द सरस्वती ने कहा कि आपके भाई राहुल गांधी मंदिर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं, तब आप ही बताइए कि आप हमारे मंदिरों में क्या करने आ रही हैं। क्या हमारे मन्दिर जिनको हमलोग तीर्थ स्थल मानते हैं, आपके लिए प्रचार और पर्यटन का केंद्र हैं?प्रियंका गांधी के दौरे की शुरुआत श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर से होगी। प्रियंका गांधी काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची और पूजा अर्चना की। चौकाघाट से पीलीकोठी होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर तक प्रियंका गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस रूट डायवर्जन में पुलिस जुटी है।बाबतपुर एयरपोर्ट पर जुटे कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका गांधी स्वागत किया। कांग्रेस महासचिव एयरपोर्ट से शहर के लिए रवाना हो गईं हैं। साथ में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी हैं। रैली को संबोधित करने वाराणसी पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जिले में लगभग छह घंटे रहेंगी। प्रियंका के आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरा है। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने