भष्ट्राचार से नहीं विकास वाद से चल रही हैं  भाजपा सरकार- देवेंद्र प्रताप सिंह

योगी जी के नेतृत्व में पुनः प्रचंड बहुमत की सरकार बनाना लक्ष्य - एमएलसी

         गिरजा शंकर गुप्ता ब्यूरों
 अंबेडकरनगर ।  भारतीय जनता पार्टी की सरकार भ्रष्टाचार से नहीं विकासवाद से चल रही है आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है इसीलिए यूपी में योजनाओं का लाभ सीधा जनता को मिल रहा है। राज्य में नए-नए उद्योगों का निवेश हो रहा है रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं जन आकांक्षाओं पर योगी सरकार खरी उतर रही है। उक्त बातें गोरखपुर/अयोध्या खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने आलापुर निरीक्षण भवन में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। योगी जी के नेतृत्व में पुनः भाजपा की सरकार बनवाने के लिए जन जागरण अभियान पर निकले एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विगत साढ़े चार वर्ष में प्रदेश सरकार ने महिलाओं को सुरक्षा सहायता और सम्मान के साथ-साथ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया है। वर्ष 2017 के बाद उत्तर प्रदेश देश की सबसे तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था के रूप में सामने आया है। कल्याणकारी योजनाओं में काफी पीछे रहने वाला उत्तर प्रदेश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में देश की 44 योजनाओं में नंबर एक पर है यह दुनिया के लिए सबसे अच्छा निवेश और सुरक्षा का वातावरण देने वाला राज्य बन चुका है। हर वर्ग का साथ हर क्षेत्र का विकास हो रहा है यह पहली ऐसी सरकार है जो गरीबों के पक्ष में खड़ी है। एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने दावे के साथ कहा कि भारतीय जनता पार्टी योगी जी के नेतृत्व में पुनः प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह के आलापुर निरीक्षण भवन पर पहुंचने से पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद जायसवाल, मंडल अध्यक्ष अभिषेक निषाद, पूर्व विधायक जयराम विमल, समाजसेविका डॉक्टर पूनम राय, अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष सुनीत द्विवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण भगवान मिश्र, रामजियावन तिवारी, राजेश्वर पाठक, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आयुष तिवारी, उपाध्यक्ष विकास यादव, चंपू तिवारी, विश्व क्षत्रिय परिषद के जिलाध्यक्ष जयंत सिंह, जिला महासचिव जेपी सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री अनूप शुक्ला आदि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। अंत में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद जायसवाल एवं मंडल अध्यक्ष अभिषेक निषाद ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने