चोलापुर थाना क्षेत्र के तरांव में मंगलवार रात दावत के दौरान जीजा से विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों तरफ से छह लोग घायल हैं। सभी को चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है।तरांव निवासी एक युवक के घर पर दावत थी। इसमें दोनों पक्ष सम्मिलित थे। एक पक्ष ने दावत में आये कैथी निवासी रिश्ते में जीजा लगने वाले युवक से मजाक किया। इसे लेकर विवाद के बाद हाथापाई शुरू हो गई। कुछ देर बाद रात आठ बजे के समीप दूसरे पक्ष के लोगों ने गुलशन सिंह और धर्म सिंह को लाठी डंडा से पीट कर घायल कर दिया। दूसरे दिन बुधवार सुबह दूसरे पक्ष के दिनेश गिरि के घर पर लोग चढ़ आये। दोनों पक्ष में जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें एक पक्ष से विशाल गिरि उर्फ सोनू, अखिलेश गिरि उर्फ भोनू गिरि, दिनेश गिरि और दूसरे पक्ष से गुलशन सिंह, धरम सिंह, मिथुन सिह सहित अन्य घायल हो गये।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने