महिला से दुराचार में आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

         महेश चंद्र गुप्ता
अम्बेडकर नगर। बसखारी थाना क्षेत्र की महिला के साथ लगभग एक माह पूर्व दुराचार के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया गया।

बसखारी थाना क्षेत्र की महिला बीते 22 अगस्त को शौच के लिए बाहर गई थी। आरोप है कि जितेंद्र निषाद उर्फ टाइगर निवासी डीहभियांव जलालपुर ने महिला को अकेला पाकर दुराचार किया तथा कहीं शिकायत करने की पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया था। बसखारी थाने में शिकायत के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। एसपी से भी की गई फरियाद नहीं सुनी गयी। बाद में महिला ने न्यायालय की शरण ली। अदालत के आदेश पर बसखारी पुलिस ने जितेंद्र निषाद के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर तलाश तेज शुरू कर दी थी। मंगलवार को उपनिरीक्षक शत्रुघन यादव, मुख्य आरक्षी अनिल यादव, आरक्षी जितेंद्र मिश्रा व दीपक ने मुखबिर की सूचना पर जितेंद्र निषाद को बसखारी कस्बे के अंडरपास के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही जलालपुर में रंगदारी, आलापुर में धमकी तथा अतरौलिया आजमगढ़ में छेड़खानी के आरोप में भी मुकदमा दर्ज है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने