उतरौला (बलरामपुर) :
गर्ल्स आइकॉन कार्यक्रम के अंतर्गत बालिकाओं व किशोरियों को शिक्षित कर उन्हें स्वावलंबी बनाने का अभियान चल रहा है।
 रेहरा बाजार के अचलपुर चौधरी गांव में मिलन फाउंडेशन के गर्ल्स आइ कैन की श्रेया श्रीवास्तव ने बी द चेंज के तहत बालिकाओं का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। ग्राम प्रधान संजय कुमार ने कहा कि देश भर में महिला सशक्तीकरण का अभियान चलाया जा रहा है। बालिकाओं व युवतियों को शिक्षा के लिए आगे आना चाहिए। शिक्षित नारी ही अधिकारों को प्राप्त कर सकती है। अन्य महिलाओं को भी जागरूक बना सकती है। बीओसी सोनल श्रीवास्तव ने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य युवतियों को सामाजिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित करना, युवतियों-किशोरियों को साक्षर बनाना व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने वाली योजनाओं की जानकारी देना है।
 वंशी लाल यादव, एसआई अरविंद शुक्ल मौजूद रहे। कार्यक्रम में मीरा देवी, गुंजा, प्रतिज्ञा, अंजना, पल्लवी, प्रज्ञा द्विवेदी, सकीना खातून, रोहिनी यादव, अंकिता मौर्या, निधि, सुनीता देवी, खुशबू समेत दर्जनों युवतियों व किशोरियों को प्रमाण दिया गया।
असग़रअली
उतरौला

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने